Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

श्री त्रिलोकचंद शर्मा महाराज की स्मृति समारोह में हजारों भक्त उमड़े

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

अलवर। श्रीश्री 1008 त्रिलोक चंद शर्मा महाराज की 18वीं पुण्यतिथि रविवार 25 दिसंबर को परंपरागत श्रद्धा, उल्लास, समाधि पूजन, संतों का भंडारा, सुंदरकांड पाठ, 108 आहुति यज्ञ तथा भक्तों के लिए भंडारे के साथ धूमधाम से आयोजित किया गया। इसमें भूगोर महाराज के हजारों भक्तों ने भाग लिया।
श्री हनुमान मंदिर भूगोर के गद्दीनशीन महाराज विवेक प्रधान ने बताया कि 24 दिसंबर शनिवार को कीर्तन, भजन तथा दरबार लगाय गया जिसमें सैकड़ों भक्तों की समस्याओं का समाधान कर उनके जीवन में प्रगति मार्ग को प्रशस्त किया गया।
इसके उपरांत रविवार सुबह 8 बजे सुंदरकांड का पाठ श्री त्रिलोकचंद शर्मा महाराज की समाधि पर पूजन, मंदिर प्रांगण में 108 आहुति यज्ञ, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ, संतों का भंडारा तथा हनुमान भक्तों के लिए भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में राजस्थान, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा तथा मध्यप्रदेश के हजारों भक्तों ने भाग लिया।
सभी हनुमानभक्तों ने त्रिलोकचंद शर्मा महाराज का स्मरण कर अपने जीवन के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर, शहर विधायक संजय शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, नरेंद्र शर्मा, पार्षद रवि जैन, नारायण साईवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।