Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ओवरलोड ट्रेक्टरों से लोग हुए परेशान  

ओवरलोड ट्रेक्टरों से लोग हुए परेशान  

खैरथल। फसल कटाई के समय शहर के बीच से सैकड़ों की संख्या में गुजर रहे पशु चारा तूड़े से ओवरलोड भरे ट्रैक्टरों से दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। भीड़भाड़ वाले बाजारों से और रेलवे फाटक से इन दिनों रात - दिन गुजर रहे इन ओवरलोड ट्रेक्टर ट्राली यातायात व्यवस्था के लिए गंभीर परिस्थितियों को उत्पन्न करने के साथ ही ऊपर से विद्युत कनेक्शनों की सर्विस लाइनों को छूते हुए निकल कर दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहे हैं। शहर के रेलवे फाटक से जुड़े आनन्द नगर के 40 फुटा रोड पर दो दिन पूर्व ओवरलोड ट्रेक्टर ट्राली ने काफी संख्या में बिजली कनेक्शन की सर्विस लाइनों और डिस एंटीना सर्विस लाइनों को तोड़ दिया। पुलिस व प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने से आमजन में रोष व्याप्त हैं।से सैकड़ों की संख्या में गुजर रहे पशु चारा तूड़े से ओवरलोड भरे ट्रैक्टरों से दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। भीड़भाड़ वाले बाजारों से और रेलवे फाटक से इन दिनों रात - दिन गुजर रहे इन ओवरलोड ट्रेक्टर ट्राली यातायात व्यवस्था के लिए गंभीर परिस्थितियों को उत्पन्न करने के साथ ही ऊपर से विद्युत कनेक्शनों की सर्विस लाइनों को छूते हुए निकल कर दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहे हैं। शहर के रेलवे फाटक से जुड़े आनन्द नगर के 40 फुटा रोड पर दो दिन पूर्व ओवरलोड ट्रेक्टर ट्राली ने काफी संख्या में बिजली कनेक्शन की सर्विस लाइनों और डिस एंटीना सर्विस लाइनों को तोड़ दिया। पुलिस व प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने से आमजन में रोष व्याप्त हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश