Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सरसों की बढ़ रही आवक, रोज आ रहे 25 हजार कट्टे

सरसों की बढ़ रही आवक, रोज आ रहे 25 हजार कट्टे

मंडी में देर रात तक चलता है तुलाई - छिनाई, पल्लेदारी का काम

खैरथल। राज्य की बड़ी मंडियों में शुमार खैरथल की अनाज मंडी में इन दिनों सरसों की आवक परवान पर है। सोमवार को लगभग 25 हजार कट्टों की आवक होने से व्यापारियों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी।
व्यापारी प्रवीण खंडेलवाल, सत्यनारायण खंडेलवाल, जगदीश डाटा, राजेन्द्र सेठी आदि ने बताया कि इस समय मंडी में चारों ओर सरसों की ढेरियां नजर आती है। किसान रोजाना सरसों ला रहे हैं। इन दिनों सरसों के भाव 4550 से 5250 रुपए प्रति क्विंटल है।

कई क्षेत्रों से आ रहा है माल -
सरकार की ओर से आसपास में अनेकों स्थानों पर मंडी यार्ड बनाने के बाद भी किशनगढ़ बास, तिजारा, मुंडावर, बहरोड़, ततारपुर, घाटला, पड़ीसल,जिन्दौली,चांदौली आदि क्षेत्रों से माल आ रहा है। जिसका सबसे बड़ा प्रमुख कारण है कि खैरथल की मंडी में किसान का माल आने के बाद फौरन बाद छिनाई, तुलाई के बाद किसान की मौजूदगी में खुली बोली द्वारा बेचा जाता है। जिस पर भी किसान को भाव सही नहीं लगने पर वह माल वापस ले जा सकता है। माल बिकने के बाद तुरंत नकद या चैक से भुगतान कर दिया जाता है।
भाव की उम्मीद में रोका माल -
व्यापारियों ने बताया कि भावों की तेजी की उम्मीद में किसानों ने अपनी उपज को रोक भी लिया। पिछले दिनों बेमौसम की बरसात से भी सरसों की फसल को नुक्सान हुआ है। कई स्थानों पर सरसों में तेल की मात्रा भी कम बैठ रही है। कुछ सरसों दागी भी हो गई है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश