Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

स्व. पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती के उपलक्ष में रखी गई भाषण प्रतियोगिता

अलवर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अलवर दक्षिण द्वारा जिला अध्यक्ष तरुण जैन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय अंबेडकर नगर मे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता रखी गई जिसका विषय 'समय की मांग मुफ्त खोरी की राजनीति से विकास की राजनीति की ओर स्थानांतरण' विषय था।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि शहर विधायक संजय शर्मा रहे व निर्णायक मंडल में शहर अध्यक्ष मनोज चौहान महामंत्री नरेंद्र सिंह व किसान मोर्चा उपाध्यक्ष मुकेश सवारियां थे। अध्यक्षता भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जितेंद्र गोयल ने की
कार्यक्रम संयोजक भाविक जोशी व ललित पंवार ने बताया भाषण प्रतियोगिता दो दिनों से विभिन्न संस्थानों के सहयोग से करवाई गई थी । सभी अटल भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करने से पहले अटल बिहारी वाजपेयी जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए भाषण प्रतियोगिता में प्रथम सुधीर गुप्ता द्वितीय विक्की सैनी तथा तृतीय निखिल राठौड़ रहे। विजेताओं को दुपट्टे को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस अवसर जिला पार्षद गगनदीप सिंह,भाजयुमो महामंत्री मोहन सिंह चौहान मयंक खंडेलवाल सुरेन्द्र यादव , भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित पवार राजा ठाकुरिया सरजीत जाटव दिनेश शर्मा चतर सिंह गुर्जर हिमांशु अग्रवाल दिनेश चौधरी जतिन छाबड़ा राहुल सूर्या चौहान आदि उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने 3% बढ़ाया DA और DR