Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भिवाड़ी पुलिस के हत्थे चढ़े दो बदमाश

भिवाड़ी पुलिस के हत्थे चढ़े दो बदमाश


- बड़ी मात्रा में हथियार बरामद
अलवर। भिवाड़ी डीएसटी टीम की अवैध हथियारों के खिलाफ बडी कार्रवाई करते हुए बानसूर के रहने वाले दो बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में कालाखाना बानसूर निवासी नितेश और चंदूवाली बानसूर का रहने वाला रजनीश शामिल है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से 12 पिस्टल, 2 देसी कट्टे, 66 जिंदा कारतूस, 3 खाली मैगजीन बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि बदमाश अलवर, बानसूर, कोटपूतली, बहरोड़, नीमराणा और नारनोल हरियाणा में अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे। बदमाश यूपी और एमपी से अवैध हथियार लाकर सप्लाई करते थे। फि लहाल पुलिस दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है। भिवाड़ी पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की बानसूर इलाके के दो युवक मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लेकर आ रहे हैं। बदमाश बंबोरा पेट्रोल पंप के पास बस से उतरकर प्राइवेट वाहन से कच्चे.पक्के रास्ते से इस्माइलपुर होते हुए बानसूर जाने की फि राक में हैं। आरोपियों के पास एक बैग है।
एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि पुलिस टीम को देख बदमाशों ने खेतों में भागने का प्रयास किया। काफी दूर तक पीछा करने के बाद बदमाशों को घेरकर दबोच लिया। तलाशी के दौरान बदमाशों के पास अवैध हथियारों का जखीरा मिला। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ बानसूर, अटेली और पनियाला थाने में पहले भी मामले दर्ज हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश