Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मेले में उमड़ा जनसैलाब, श्याम रोहिड़ा को सिन्धु भूषण अवॉर्ड से नवाजा

मेले में उमड़ा जनसैलाब, श्याम रोहिड़ा को सिन्धु भूषण अवॉर्ड से नवाजा

खैरथल। दिल्ली के पंजाबी बाग में गत दिनों आयोजित सिन्धी चेटी चंड मेलों में दिल्ली के सिन्धी समाज की बड़े पैमाने पर उपस्थिति के लिए समुचित व्यवस्थाएं करने के लिए सिन्धी रायल क्लब व जागृति सभा के सभी पदाधिकारियों के अथक प्रयास से सफलतापूर्वक फलीभूत हुआ।
मेले में आयोजित कार्यक्रम में मुंबई से आए विपिन सेवानी, बालीवुड कलाकार गायत्री फुलवानी, बड़ौदा से परमानंद प्यासी व दिल्ली दूरदर्शन के सेवानिवृत्त प्रोड्यूसर श्याम रोहिड़ा ने सिन्धी हास्य से सबको गुदगुदाया। दिल्ली की रश्मि इंडिया, संजय बत्रा, मिताली कुरसेजा, वैशाली राज म्यूज़िकल ग्रुप द्वारा सिन्धी गीतों व नृत्यों की सुन्दर प्रस्तुति दी गई। मेले में दिल्ली दूरदर्शन के सेवानिवृत्त प्रोड्यूसर श्याम रोहिड़ा को सिन्धु भूषण अवॉर्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम का समापन झूलेलाल सांई का पल्लव डालकर किया गया। उससे पूर्व मेले में सम्मिलित दर्शकों के लिए लक्की ड्रा कूपन निकाले गए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश