अलवर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर द्वारा 13 मई को अलवर जिले के समस्त न्यायालयों में ल िबत प्रकरण या विवाद पूर्व प्रकरणो के शीघ्र निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर की सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती मीना अवस्थी ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार 13 मई को वर्ष 2023 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत के सफ ल क्रियान्वयन हेतु सोमवार को दोपहर साढ़े 12 बजे मुकेश न्यायाधीश पोक्सो न्यायालय सं या.01, अलवर की अध्यक्षता में अलवर जिले समस्त न्यायिक अधिकारीगण के साथ जूम एप्लीकेशन के माध्यम से वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में प्रकरणों के चिन्हिकरण विशेष तौर पर एनआईएक्ट से संबंधित प्रकरणों में नियमित रूप से प्रीकाउंसलिंगए डोर-स्टेप काउंसलिंग करने के दिशा निर्देश प्रदान किये गये। राजस्व मामलो के लिए संबंधित राजस्व अधिकारीगण के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अधिकाधिक प्रकरणो के चिन्हिकरण व निस्तारण हेतु भी प्रेरित किया गया। ग्राम न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण को कै प कोर्ट के दिवस अनिवार्य रूप से समझाईश के हरसंभव प्रयास हेतु प्री-काउंसलिंग, डोर स्टेप काउंसलिंग करने के निर्देश भी दिये गये।
बैठक मे सभी तालुका अध्यक्ष को राष्ट्रीय लोक अदालत के अखबार, लोकल न्यूज चैनल के माध्यम से प्रचार प्रसार, पे पलेटस आदि से भरसक प्रचार प्रसार करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही अधिकाधिक प्रकरणों के चिन्हिकरण, निस्तारण के साथ साथ योजना बनाकर नियमित रूप से राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के द्वारा जारी दिशा निर्देशो के नियमानुसार समझाईश के हरसंभव प्रयास हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये गये।
अलवर
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले के समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ हुई वर्चुअल बैठक


