Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

फल विक्रेता से मारपीट के मामले में डीएसपी से मिले कस्बे के व्यापारी

फल विक्रेता से मारपीट के मामले में डीएसपी से मिले कस्बे के व्यापारी

खैरथल। पिछले पखवाड़े में शहर के हेमू कालाणी चौक पर फल विक्रेता से मारपीट करने के मामले में संयुक्त व्यापार महासंघ का शिष्टमंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा के नेतृत्व में रविवार की देर शाम डीएसपी से मिला। रविवार को स्थानीय पुलिस थाने पर आए डीएसपी जयप्रकाश बेनीवाल से मिले शिष्टमंडल ने भेंट कर फल विक्रेता पर सामूहिक हमला करने के मामले में शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की मांग की। इस मामले में पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी मुनेश को पूर्व में गिरफ्तार किया था। शिष्टमंडल ने आरोपी पक्ष की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी को झूंठा बताते हुए गहन जांच कर एफ आर लगाने की भी मांग करते हुए कहा कि घटना स्थल पर लगे सरकारी व निजी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने से सच्चाई सामने आ जाएगी। इसी दौरान जाटव समाज का भी एक शिष्टमंडल पूर्व डीएसपी से मिलने पहुंचा और महासंघ के शिष्टमंडल के साथ बैठा। उन्होंने भी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग जताई। इस अवसर पर खैरथल के थानाधिकारी अंकेश कुमार भी मौजूद रहे। डीएसपी जयप्रकाश बेनीवाल ने शिष्टमंडल को बताया कि मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है, जिसमें किसी भी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं करने और दोषियों को नहीं बक्शने का भरोसा दिलाया। इस दौरान मुखी टीकम दास, नवल लखानी, अशोक महलवानी, सेवक लालवानी, नामदेव रामानी, धर्मदास गनवानी, इधर जाटव के अध्यक्ष राजेंद्र रसगोन, रामचंद्र कामरेड, संजय जाटव, रोहिताश्व जाटव आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश