Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

उपखंड स्तरीय बैठक में अधिकारियों को विधायक ने पेयजलापूर्ति व मौसमी बीमारियों के प्रति किया सचेत

उपखंड स्तरीय बैठक में अधिकारियों को विधायक ने पेयजलापूर्ति व मौसमी बीमारियों के प्रति किया सचेत

खैरथल। विधायक दीपचंद खैरिया ने गर्मी के मौसम में पेयजलापूर्ति को सुव्यवस्थित करने एवं मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए।
विधायक के मीडिया प्रभारी सुनील कांत गोल्डी ने बताया कि शनिवार को उपखंड मुख्यालय पर उनकी अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों से जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई।
एसडीएम गंगाधर मीणा की उपस्थिति में क्षेत्र में चल रहे जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा व प्रगति एवं पेयजल की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के साथ है।
बिजली व मौसमी बीमारियों आदि के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में विधायक दीपचंद खैरिया ने जलदाय अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए कहा कि खैरथल, किशनगढ़बास, कोटकासिम में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की समस्या बनने लगी है जिसका जल्द ही निदान करें।
विधायक ने सख्ती बरतते हुए कहा कि कहा कि ड्यूटी में कोताही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।वही एसडीएम गंगाधर मीणा ने राज्य सरकार द्वारा आगामी दिनों में चलाएं जाने वाले अभियान प्रशासन शहर व गांव के संग के तहत अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्बाध विद्युत सप्लाई करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर बीसीसी अध्यक्ष सन्दीप पाटिल, जलदाय विभाग के एक्सईएन दिव्यांग त्यागी, सहायक अभियंता सीताराम, कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार सैनी, सहायक अभियंता प्रदीप शर्मा, खैरथल कनिष्ठ अभियंता दीक्षा गोयल, ताराचंद वर्मा, विधुत विभाग के सहायक अभियंता दिनेश बढ़ाना, कनिष्ठ अभियंता विशाल चौधरी, नायब तहसीलदार किशनगढ़ वीरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार खैरथल रामकिशन वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश