Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

Bhakiyu Lokshakti did one day symbolic satyagraha

Bhakiyu Lokshakti did one day symbolic satyagraha


- की ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की माँग
अलवर। शहर के कम्पनी बाग अलवर में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति द्वारा शनिवार को युवा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बालियान के निर्देश पर अलवर के जिला अध्यक्ष जगन्नाथ गोयल के नेतृत्व में ईआरसीपी को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक सत्याग्रह किया गया।
जिला प्रवक्ता रघुवीर सैनी ने बताया की शनिवार को यह सत्याग्रह ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की माँग को लेकर किया गया। जिसमें बताया कि ईआरसीपी भाजपा के द्वारा बनाई परियोजना है, यह राजस्थान के 13 जिलों के लिए एक जीवन दाहिनी प्राजेक्ट है, जो राजस्थान की करीब 3 करोड जनता की पानी की पूर्ति करेगा। इससे खेतों को भी पानी मिलेगा, साथ ही जलस्तर भी बढ़ेगा, लेकिन वर्तमान केंद्र सरकार जो भाजपा की ही है, वह आज इस पर राजनीति कर रही है। जिसे बार बार कहने के बाद भी राष्ट्रीय प्रोजेक्ट घोषित नहीं कर रही।
हम भारतीय किसान यूनियन के माध्यम से कह देना चाहते है कि केंद्र सरकार ने ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना को लागू कर शुरू नहीं किया तो हम एक अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू करेंगे।
इस दौरान यूनियन से प्रदेश महासचिव दिव्यंदु शर्मा, जिला प्रभारी युवा अशोक शर्मा, जि़ला अध्यक्ष मौशम खान, जिला सचिव श्यामलाल जाजोरिया, शहर सचिव पीता बर शर्मा, शहर उपाध्यक्ष अतर सिंह, छात्र नेता विष्णु गुर्जर, उदयराम, बालकिशन शर्मा, हुकम सिंह, पिता बर शर्मा, लखन लाल यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश