अलवर। सूचना मिलने पर ब्रजभूमि कल्याण परिषद के डॉ पंकज गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता 60 फुट रोड स्वराज स्कूल के पास पहुंचे वहां पर एक बुजुर्ग जो अपने को बहादरपुर शेखपुर के आसपास का बता रहे हैं लक्ष्मीनारायण नाम बता रहे हैं और जमीन जायदाद सब उनके पास है बता रहे हैं जो उन्होंने अपने बच्चों के नाम कर दी शायद बच्चों ने उनको अपने घर से बाहर निकाल दिया यह बुजुर्ग लगभग दोपहर 11, 12 बजे से सड़क पर पड़े हुए थे आसपास के लोगों ने उनको खाने को दिया पानी पिलाया और एनईबी थाना मैं सूचना की लेकिन जब , ब्रजभूमि कल्याण परिषद के डॉक्टर पंकज गुप्ता वहां पहुंचे तो श्याम 6:00 बजे तक पुलिस ने संज्ञान लेकर इनको हॉस्पिटल या अपना घर आश्रम पहुंचाने की कोशिश नहीं की डॉ पंकज गुप्ता, मनन सेवा संस्थान से अश्वनी जावली, एवं यशवंत कुमार गुप्ता ने संज्ञान लेकर के इनकार रेस्क्यू किया और बुजुर्ग को अपनी गाड़ी में लेकर अपना घर आश्रम में इनको भर्ती करवाया। यह जानकारी डॉ पंकज गुप्ता ने दी।
अलवर
ब्रजभूमि कल्याण परिषद एवं मनन सेवा संस्थान के द्वारा एक बुजुर्ग को रेस्क्यू कर पहुंचाया अपना घर आश्रम


