Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सिद्ध शिरोमणि श्री बाबा मस्तनाथ जी जनसेवनम् भवन व मंदिर शिलान्यास पूजन कार्यक्रम में उमड़ा आस्था का जन सैलाब - देश-प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे संत-महात्मा व राजनेताओं के साथ श्रद्धालुओं ने पाई भण्डारे में प्रसादी

सिद्ध शिरोमणि श्री बाबा मस्तनाथ जी जनसेवनम् भवन व मंदिर शिलान्यास पूजन कार्यक्रम में उमड़ा आस्था का जन सैलाब - देश-प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे संत-महात्मा व राजनेताओं के साथ श्रद्धालुओं ने पाई भण्डारे में प्रसादी

अलवर। शहर के अलवर हसन खां मेवात नगर में शिरोमणि श्री बाबा मस्तनाथ जी जनसेवनम् भवन का शुक्रवार को वैदिक ऋचाओं के मध्य उद्घाटन व श्री बाबा मस्तनाथ जी मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अलवर सांसद महंत बालक नाथ योगी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह साढ़े 8 बजे सुंदरकांड पाठ के साथ किया गया। इसके उपरांत सुबह 11 बजे श्री बाबा मस्तनाथ जनसेवनम् भवन का उद्घाटन हुआ ओर सवा 11 बजे भूमि पूजन कर श्री बाबा मस्तनाथ मंदिर शिलान्यास किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान सहित देश के कोन-कोने से पहुंचे संत महात्मा व श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भंडारे में प्रसाद प्राप्त करते हुए सिद्ध शिरोमणि बाबा मस्तनाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि सिद्ध शिरोमणि श्री बाबा मस्तनाथ जी की अनन्य कृपा व आशीर्वाद श्रद्धालुओं को मिलती रहे, इस उद्देश्य से श्री बाबा मस्तनाथ जी जनसेवनम् भवन व मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक व संत रूप में उनके जीवन का प्रमुख धेय्य सकल जीव जगत की सेवा हैं।
सांसद ने बताया कि वैदिक काल से ही ऋषियों महामुनियों ने विकास और परोपकार के हितों को साधने के लिए को सकल मानव जीव जगत के हितों को साधने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है और आज वह स्वयं भी इसी उद्देश्य से सकल जीव जगत कल्याण के कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अलवर की देव तुल्य जनता की सेवा का जो अवसर मिला है उसके सफल क्रियान्वयन के लिए वह निरंतर रत हैं। वर्तमान में प्रारंभ भारत वंदे ट्रेन कि अलवर जिले को सौगात एमआईए एईएसआईसी हॉस्पिटल अथवा जल जीवन मिशन के रूप में सबसे ज्यादा बजट उन्हीं प्रयासों का एक हिस्सा है जो कि आगे भी जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, सांसद रामचरण बोहरा, हरियाणा कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश यादव, राजस्थान गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव, पूर्व विद्युत मंत्री हरियाणा मनीष ग्रोवर, मुंडावर विधायक मनजीत चौधरी, सुभाष पूनिया विधायक सूरजगढ़, जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर, नगर परिषद सभापति घनश्याम गुर्जर, भाजपा प्रत्याशियों सुखवंत सिंह, मोहित यादव, राजगढ़ के गंगाबाग ठिाकाना के महंत प्रकाश दास, व संत महंत सूर्यनाथ महाराज, विजय मीणा, संदीप दायमा, राम किशन मेघवाल, पूर्व विधायकों व भाजपा वरिष्ठ नेताओं में शामिल जसवंत यादव, रामहेत यादव, हेमसिंह भडाना, जयराम जाटव, मामन यादव, रमेश खींची, मंगल राम कोली, पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता,पंडित धर्मवीर शर्मा, डॉ किरण यादव, देवीसिंह शेखावत, नोकक्षम चौधरी, डॉ विनोद कुमारी सांगवान सहित अलवर जिला भाजपा कार्यकारिणी उत्तर जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह भाया व भाजपा दक्षिण जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता, सभी मोर्चों व मंडल के अध्यक्ष पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त हरियाणा, दिल्ली से बड़ी संख्या में संत महात्मा धार्मिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश