Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

महिलाओं का आत्मनिर्भर बनना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है- दौलत राम हजरती

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
महिलाओं का आत्मनिर्भर बनना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है- दौलत राम हजरती


- महिलाओं को सूट और सिलाई मशीन की वितरित
अलवर। नेक कमाई समूह की ओर से खान चंद चिमनी बाई हजरती ट्रस्ट की ओर से दाउदपुर आदर्श नगर की कच्ची बस्ती में चल रहे डॉ. गोपाल रॉय चोधरी आत्मविश्वास केन्द्र पर महिलाओं को सूट और सिलाई मशीन वितरित की गई। कार्यक्रम में उन महिलाओं को सूट वितरित किए गए। जिन्होंने यहां से सिलाई सीखी हैं और वो आत्मनिर्भर बनी है।
इस मौके पर खान चंद चिमनी बाई हजरती ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी दौलत राम हजरती ने कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर बनना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। समाज में आर्थिक विषमता को कम करने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। नेक कमाई समूह के मुख्य कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने बताया कि समूह की ओर से दो सिलाई केन्द्र चल रहे हैं और गरीब बेटियों की शादी सहित बहुत से कार्यक्रम नियमित चल रहे हैं। इस अवसर पर 51 सूट और 2 सिलाई मशीनें वितरित की गई। कार्यक्रम में समाजसेवी अशोक आहूजा ने कहा कि इन महिलाओं को बूटिक पर रोजगार दिलवाया जाएगा तथा सरकारी स्तर पर इनको ऋण दिलवाया जाएगा। युवा समाजसेवी मनीष दुरेजा ने कहा कि ऐसी महिलाओं को अलवर में एक मंच पर लाकर ई.कॉमर्स से जोडऩे के काम में तेजी लाई जाएगी।
कार्यक्रम में सरिता तनेजा, पंजाबी महासंघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी रमेश आहूजा, प्रदेश मंत्री हरीश अरोड़ा, विशाल गांधी मोबाइल वाले, संजय चावला, हरप्रकाश मुंजाल, धर्मेन्द्र सिंह पवित्र, श्लोक सिंह ओर सुरेश पंडित ने विचार व्यकत किए। कार्यक्रम संयोजक गुरप्रीत सिंह निक्का ने संचालन किया। केन्द्र संचालिका जगमीत कौर ने आभार जताया। इस काय्र्रकम में खान चंद चिमनी बाई और डॉ. गोपाल रॉय चौधरी ट्रस्ट का सहयोग रहा। कार्यक्रम में केन्द्र संचालिका जगमीत कौर को सम्मानित किया गया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।