Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

युवा पीढ़ी बाबा साहब के सिद्धांतों से प्रेरणा लेवें तथा उनके विचारों का अनुसरण करें - मंत्री जूली 

युवा पीढ़ी बाबा साहब के सिद्धांतों से प्रेरणा लेवें तथा उनके विचारों का अनुसरण करें - मंत्री जूली 

संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण

अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने 200 फुट रोड खुदनपुरी में सविंधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने देश के उत्थान के लिए, पिछड़े व दलित वर्ग के लिए जो अहम कार्य किए वे आज भी आम आदमी की उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी सविंधान से अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा का महत्व समझकर शिक्षित बनो, संगठित बनो और संघर्ष करो का मूल मंत्र प्रदान किया। उन्होंने दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान हमें प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार पूरे प्रदेश में डॉ. अम्बेडकर भवन निर्माण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि देश को एक नई दिशा देने का जो अहम कार्य बाबा साहेब ने किया उसकी बदौलत ही आज भारत का प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों की सुरक्षा की गारंटी से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि युवा पीढी को बाबा साहेब के सिद्धांतों से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा उनके विचारों का अनुसरण कर देश के विकास में भागीदार बनाना चाहिए।
मंत्री जूली ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा अपने चार वर्षों के कार्यकाल में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए विकास के ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, उद्योग, कृषि आदि क्षेत्रों को गति देते हुए सराहनीय कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, इंदिरा शहरी रोजगार गारंटी योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश के लोगों को सीधा लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है। राज्य सरकार द्वारा अलवर जिले को विशेष तहजीह देकर विभिन्न विकास की सौगाते दी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 19 नए जिलों की घोषणा कर ऐतिहासिक कदम उठाया है जो देश में नजीर बना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए कल्याणकारी निर्णय लेकर प्रदेश के लोगों को लाभांवित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बजट पेश कर सभी वर्गों को राहत पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया गया है। उन्होंने आमजन से अपील कर आह्वान किया कि जिले में 24 अप्रेल से शुरू होने वाले मंहगाई राहत शिविरों में रजिस्ट्रेशन करवाकर राज्य सरकार की योजनाओं लाभ उठाऐं। इस अवसर पर उमरैण प्रधान दौलतराम जाटव, मालाखेडा प्रधान वीरमती, प्रधान किशनगढ़बास बीपी सुमन, सुन्दरलाल जाटव, पूर्व सरपंच मोहनलाल पूरणमल बैरवा, डॉ. टेकचंद, पार्षद रिंकु कुमार, सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बडी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश