Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सांईबाबा मंदिर में आयोजित महोत्सव में महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

सांईबाबा मंदिर में आयोजित महोत्सव में महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

खैरथल। पहाड़ी वाले सांईबाबा मंदिर के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दिन भर धार्मिक अनुष्ठान के बाद सांय महाआरती में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सांईबाबा सेवा समिति के जीतू भारती ने बताया कि आयोजन में सुबह हवन-यज्ञ के बाद झंडारोहण व उसके बाद आम भंडारा किया गया। जबकि दिन भर भजन कीर्तन के चलते सांय महाआरती की गई। श्रद्धालुओं ने देर शाम तक मंदिर में शीश नवा मन्नतें मांगी व प्रसाद ग्रहण किया। इसमें पूर्व प्रधान ओमप्रकाश रोघा, किशन भारती, मुखी वासदेव दासवानी, महेश भल्ला,जीतू भारती, समाजसेवी घनश्याम भारती, चाचू बालानी, किशन बालानी, धर्मदास गनवानी, तोलाराम, विजय कुमार, नंदकिशोर मंगलानी, भगवान नाथवानी, तरुण निहालानी, सहित बड़ी संख्या में फल सब्जी विक्रेताओं ने सेवा में सहयोग किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

नशा तस्करी के आरोपी की आत्महत्या मामले में हांसी सीआईए के 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड, एसपी ने दिए आदेश