Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

व्यापारी पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, खुलगई खैरथल फल और सब्जी मंडी

व्यापारी पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, खुलगई खैरथल फल और सब्जी मंडी

व्यापारिक संगठन घटना के विरोध में दो दिन से दुकानें बंद रख धरने पर बैठे थे

खैरथल। कस्बे के हेमू कालाणी चौक पर फल विक्रेता पर जानलेवा हमला के मामले में पुलिस ने बुधवार देर शाम मुख्य आरोपी को गिरफतार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा की अध्यक्षता में बैठक कर व्यापारियों ने दो दिन से जारी हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया। गुरुवार से फल एवं सब्जी मंडी रोजाना की तरह खुल गई।
व्यापारी से मारपीट के विरोध और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर मंगलवार को फल सब्जी मंडी व्यापारी हड़ताल पर चले गए थे। बुधवार को भी उनका धरना प्रदर्शन जारी रहा। देर शाम एएसपी जगराम मीणा, डीएसपी जयप्रकाश बेनीवाल, कार्यवाहक थानाधिकारी शेर सिंह चौधरी धरना स्थल पहुंचे। व्यापारियों के साथ बैठक कर आश्वासन दिया कि आरोपियों को रात 9 बजे तक गिरफ्तार कर लेंगे। पुलिस ने तय समय अवधि में फल विक्रेता दीपक उर्फ दीपू से मारपीट के आरोपी मुनेश पुत्र रिछपाल जाटव निवासी वार्ड नंबर 21 कुठली मौहल्ला खैरथल को गिरफतार कर लिया। सब्जी मंडी आढ़त संघ के अध्यक्ष दुर्गादास परवाना व फल सब्जी व्यापार समिति के अध्यक्ष धर्मदास गनवानी ने बताया कि सरेआम निर्दोष व्यापारी पर जानलेवा हमला व कैश उठा ले जाने से माहौल खराब हुआ था। इसलिए व्यापारियों को आंदोलन के लिए जाना पड़ा।घटना स्थल के सी टी वी फुटेज देखकर इसकी पुष्टि होती है कि आरोपी पक्ष के लोग जबरदस्ती दहशत फैलाना चाहते थे। संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में कार्यकारिणी में शामिल सभी ट्रेड यूनियनों के अध्यक्ष व सचिवों की बैठक बुलाई है। जिसमें दोषियों पर कार्रवाई करने व भविष्य में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन व पुलिस के उच्चाधिकारियों से बात करने पर चर्चा होगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में ठगी का बदला: आर्मी जवान समेत तीन गिरफ्तार, थार से टक्कर मारकर किया था अपहरण