Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारियों ने लिया मिड डे मील व बाल गोपाल दूध योजना का फ ीडबैक

आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारियों ने लिया मिड डे मील व बाल गोपाल दूध योजना का फ ीडबैक


अलवर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन पर प्रशासनिक अधिकारियों, उपखण्ड अधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जिले की ग्राम पंचायतों में स्थित राजकीय विद्यालयों में पहुंचकर मिड डे मील एवं मुख्यमंत्री बाल गोपाल दूध योजना का आकस्मिक निरीक्षण किया।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पूनम गोयल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालयों में उपस्थित विद्यार्थियों से मिड डे मील एवं
मुख्यमंत्री बाल गोपाल दूध योजना की क्रियान्विति एवं योजना में गुणवत्तापरक दूध एवं खाद्यान्न वितरण एवं उनके शैक्षणिक स्तर का फीडबैक लिया। उन्होंने मिड डे मील के तहत बच्चो को मिलने वाले भोजन की स्वयं चखकर जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया योजना के तहत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण दूध एवं भोजन उपलब्ध कराया जावे। उन्होंने निर्देश दिये कि विद्यार्थियों के सार्वभौमिक विकास हेतु उन्हें गुणवत्तापरक शिक्षा, खेल आदि का विशेष ध्यान रखा जावे। उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिये कि विद्यालय की मर मत आदि की कार्ययोजना बनाकर विभाग को भिजवाए। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों, उपखण्ड अधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा 13 अप्रेल को भी जिले की ग्राम पंचायतों में स्थित राजकीय विद्यालयों में पहुंचकर मिड डे मील एवं मुख्यमंत्री बाल गोपाल दूध योजना का निरीक्षण किया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में ठगी का बदला: आर्मी जवान समेत तीन गिरफ्तार, थार से टक्कर मारकर किया था अपहरण