Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भाजपा का जनआक्रोश महाघेराव:

भाजपा का जनआक्रोश महाघेराव:


सभा के बाद भाजपा ने निकाली रैली, कलक्ट्रेट गेट पर हुई धक्का-मुक्की, पुलिस ने चलाई लाठियां
- सभा में प्रदेश कांग्रेस सरकार पर लगाए भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोप
अलवर। भारतीय जनता पार्टी अलवर की ओर से कंपनी बाग अलवर में बुधवार को जन आक्रोश महा घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय संसदीय व्यस्त संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल व भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा थे। इसके पश्चात सभी भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक रैली के रूप में शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए जिला कलक्टर पहुंचे। जहां राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया लेकिन ज्ञापन से पहले ही हालात बिगड़ गए। जहां अलवर शहर विधायक संजय शर्मा और भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने खूब लाठियां बरसाईं।
बुधवार को गहलोत सरकार के खिलाफ जनाक्रोश प्रदर्शन चल रहा था। विधायक संजय शर्मा अपने समर्थकों-कार्यकर्ताओं के साथ बैरिकेड कूदकर कलक्ट्रेट में घुसने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस के साथ उनकी धक्का.मुक्की हो गई। वे एक कोने में जा गिरे। मामला बिगड़ता देख जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया। शहर विधायक शर्मा की पिटाई के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में ही धरने पर बैठ गए और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। विधायक संजय शर्मा के साथ अलवर के सांसद बालकनाथ योगी सहित अन्य नेता वहीं धरने पर बैठ गए। संजय शर्मा ने कहा कि जब तक पुलिस वाले माफ़ी नहीं मांगेंगे तब तक धरने से नहीं उठेंगे। जब शहर विधायक पर लाठियां पडऩे लगी तो बैरिकेड तोड़ कुछ कार्यकर्ता उन्हें बचाने वहां पहुंचे। कलक्ट्रेट के बाहर करीब एक घंटे तक धरने पर बैठे रहे। शाम करीब साढ़े चार बजे धरना खत्म हुआ।
इधर एसपी आनंद शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंंने नेताओं के सामने सफाई दी कि जवान जयपुर से आए थे, इसलिए वो पहचान नहीं पाए। एसपी ने वीडियो के आधार पर चार जवानों को चिह्नित किया। इनमें कॉन्स्टेबल कमलेश, बनवीर, सुनील और अनिल शामिल हैं। उन्होंने एडीजी क्राइम को लेटर लिख इस घटना से अवगत कराया। इसके साथ ही सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी लिखा है। इस लेटर की कॉपी देखने के बाद धरना खत्म हुआ था।
इससे पहले क पनी बाग में हुई सभा में सभा को पूर्व विधायक जसवंत यादव, हेम सिंह भड़ाना, ज्ञानदेव आहूजा, राम हेत यादव, बनवारी लाल सिंघल, मंगलराम, रमेश खिंची, मामन सिंह यादव, जयराम जाटव, मोहित यादव, महेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, इंद्रजीत पाटा मौजूद रहे, इन्होंने भी सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम में देवी सिंह शेखावत, सोहन लाल सुलनिया, पवन जैन, रामअवतार चौधरी, शिवलाल मीणा, राजकुमार पंडा, देशराज वर्मा, चौहान, राजेंद्र सैनी, हरीश अरोड़ा, रवि यादव, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, जितेंद्र गोयल, पंडित जले सिंह, तरुण जैन, अभय बिधूड़ी, सुनीता सैनी, गोवर्धन सिसोदिया,महेश मीणा, रमन गुलाटी, मुकेश सांभरिया सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अलवर उत्तर जिला अध्यक्ष उम्मेद सिंह भाया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में ठगी का बदला: आर्मी जवान समेत तीन गिरफ्तार, थार से टक्कर मारकर किया था अपहरण