Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

प्रतिष्ठान बंद रख व्यापारियों ने दिया धरना

प्रतिष्ठान बंद रख व्यापारियों ने दिया धरना

फल विक्रेता पर जानलेवा हमले का मामला

खैरथल। शहर के किशनगढ़ बास रोड स्थित बाजार हेमू कालाणी चौक पर फल विक्रेता दीपक उर्फ दीपू पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में मंगलवार को फल सब्जी विक्रेताओं ने हड़ताल रख सब्जी मंडी गेट पर धरना दिया।
सब्जी मंडी आढ़त संघ के अध्यक्ष दुर्गादास परवाना व फल सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष धर्मदास गनवानी ने बताया कि भीड़ भरे बाजार में इस तरह वारदात होना बहुत गंभीर और चिंताजनक है। घटना के चार दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफतार नहीं किया है। पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार शनिवार देर रात हेमू कालाणी चौक पर फलों का ठेला लगाने वाले दीपक उर्फ दीपू से कस्बा निवासी मुनेश फल खरीदने आया। इसी बीच पैसों के लेनदेन को लेकर उनका विवाद हो गया।जो बाद में बड़े झगड़े में तब्दील हो गया। झगड़े में खुशाल दास, उसके बेटे तुलसी दास, दीपक उर्फ दीपू, उमेश आदि सहित बीच बचाव करने आने वाले दर्जन भर लोगों पर लाठियों से हमला कर दिया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर काफी देर बाद पहुंची। इधर, किशनगढ़ बास डीएसपी जयप्रकाश बेनीवाल ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।

धरना स्थल पर जनप्रतिनिधि भी पहुंचे

क्षेत्र की सब्जी मंडी गेट पर चल रहे व्यापारियों के धरने पर कांग्रेस व भाजपा के जनप्रतिनिधि भी पहुंचे और व्यापारियों की मांगों का समर्थन कर पुलिस से मामले को गंभीरता से लेने की बात कही। धरना स्थल पर पहुंचे जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर ने व्यापारियों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इधर, पूर्व विधायक रामहेत यादव भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस राज में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में ठगी का बदला: आर्मी जवान समेत तीन गिरफ्तार, थार से टक्कर मारकर किया था अपहरण