Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आयुक्त ने किया एनईबी श्मशानघाट का निरीक्षण, दिए व्यवस्था सुधारने के निर्देश

आयुक्त ने किया एनईबी श्मशानघाट का निरीक्षण, दिए व्यवस्था सुधारने के निर्देश


अलवर। नगर परिषद अलवर के आयुक्त जोधाराम विश्नोई ने मंगलवार को एनईबी श्मशान घाट का निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के लिए अधिशाषी अभियंता को निर्देशित किया है।
आयुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारण्टी योजना के अन्तर्गत 15 अप्रेल से 30 जून तक का एक्शन प्लान मांगा है। जिसमें विशेष रूप से शहरी क्षेत्र में प्लांटेशन, वृक्षारोपण, ब्यूटिफिकेशन, सौन्दर्यकरण तथा क्लीनलीनेस, स्वच्छता से संबंधित कार्यो को प्राथमिकता दी जायेगी। इसी आगामी त्रैमासिक प्लान में आयुक्त ने अलवर नगर परिषद क्षेत्र के समस्त शमशान, कब्रिस्तान में मरम्मत, रंग-रोगन तथा सफाई के कार्य करवाने के प्रस्ताव प्राथमिकता से लेने को निर्देशित किया। जिसके अन्तर्गत मुख्य रूप से निम्नलिखित शमशानों व कब्रिस्तानों का विकास करवाया जायेगा।
आयुक्त ने बताया कि एनईबी श्मशान घाट, तीज की श्मशान घाट, प्रताप बंध श्मशान घाट, भूरा सिद्ध श्मशान घाट, भगवानपुरा श्मशान घाट, बुध विहार श्मशान घाट, धोबी घट्टा श्मशान घाट, मूंगस्का कब्रिस्तान, फुटीखेल कब्रिस्तान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त समस्त पार्षदगणों एवं जनप्रतिनिधियो से भी कहा है कि वे इनके अलावा भी किसी शमशान घाट या कब्रिस्तान में मर मत व सौन्दर्यकरण के कार्य करवाये जाने हो तो उसके प्रस्ताव नगर परिषद कार्यालय में उपलब्ध करावें।
इसके अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि इन्दिरा शहरी रोजगार गारण्टी योजना के अन्तर्गत सरकारी भवनों की रंगाई-पुताई व मर मत के कार्य, सरकारी इमारतो की दीवारों पर आकर्षक चित्रकारी, बडे.बडे पुलो पर चित्रकारी, डिवाईडरो व पार्को में मरम्मत तथा वृक्षारोपण के कार्य करवाना शामिल है। इसके अतिरिक्त आईआरजीवाई में अस्थाई कार्यों के स्थान पर अधिक से अधिक स्थायी कार्य लेने जैसे रोड किनारे पर इंटर लॉक सड़क बनाना, तालाबो एवं बावडी जिर्णोद्वार के कार्य लेना आदि तथा शहरी क्षेत्र के लोगो को अधिक से अधिक जॉब कार्ड बनाने एवं योजना का लाभ उठाने हेतु प्रचार-प्रसार किया जावे। इसके अतिरिक्त दिनांक 24 अप्रेल से प्रशासन शहरो के संग अभियान तथा महंगाई शिविर आयोजित किये जायेंगे। जिसमें राज्य सरकार की समस्त लाभकारी एवं कल्याणकारी योजनाओ का लाभ आम आदमी तक पहुंचाया जावे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में ठगी का बदला: आर्मी जवान समेत तीन गिरफ्तार, थार से टक्कर मारकर किया था अपहरण