राजगढ़। होम्योपैथिक चिकित्सालय राजगढ़ में विश्व होम्योपैथिक दिवस पर होम्योपैथिक चिकित्सा के जनक डा. सैमुअल हैनीमन की 268वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में होम्योपैथिक चिकित्सक डा. प्रीति काकरवाल, लायन्स क्लब के प्रांतीय सलाहकार खेमसिंह आर्य, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन प्रभुदयाल शर्मा, राजगढ़, विकास मंच के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने अपने विचार रखे एवं बताया कि डा० हैनीमन द्वारा विश्व को सस्ती, दोषरहित व जटिल से जटिल रोगों को जड़ से खत्म करने वाली चिकित्सा पद्धति देने के लिए सम्पूर्ण विश्व उनका ऋणी रहेगा।
इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्साधिकारी प्रभारी डा रामचरण शर्मा, डा. अजय मीना, डा. श्वेत मीना सहित स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।
अलवर
विश्व होम्योपैथिक दिवस पर डा० हैनीमन की 268 वीं जयंती मनाई


