Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पाकिस्तान के सांई मूलचंद खेबारी का खैरथल पहुचने पर हुआ भव्य स्वागत

पाकिस्तान के सांई मूलचंद खेबारी का खैरथल पहुचने पर हुआ भव्य स्वागत

खैरथल। पाकिस्तान से एक माह पूर्व आये सांई मूलचंद खेबारी का सोमवार रात्रि को पाकिस्तान जाने पर खैरथल एवं इस्माईलपुर सिंधी समाज के सैकड़ों महिलाओं व पुरूषों ने नम आंखों से विदाई दी। सिंध पाकिस्तान से सांई मूलचंद खेबारी जी एक माह पूर्व कस्बे के इस्माईलपुर गांव में स्थित पूज्य दरबार साहिब में पहुचे थे। मानव सेवा का संदेश लेकर आये सांई मूलचंद खेबारी का एवं पूज्य दरबार साहिब के सांई कल्याण भगत का सोमवार रात्रि को माया कॉलोनी खैरथल पहुचने पर पुज्य सिंधी पंचायत अलवर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश रोघा के नेतृत्व में गोपालदास पेशवानी, धर्मदास मंगलानी, घनश्याम केवलानी, गागनदास पेशवानी, विजय बच्चानी, भगवानदास दादवानी, बाबूलाल गोरवानी, शिशुपाल रेलवानी, लालचंद भगत, दीपक लखवानी, चेतन हिरदयानी, नवल लखानी, अजित मंगलानी आदि। सैकड़ों श्रद्धालुओं की ओर से संतो का ढोल-नगाड़ो के साथ जोरदार आतिशबाजी व पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत कर प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ सांई मूलचंद खेबारी एवं साई कल्याण भगत के साथ किशनगढ़बास रोड स्थिति हेमू कालाणी चौक पर समाजसेवी विजय बच्चानी के नेतृत्व में किशोर पोपटानी, मोहन रोचवानी, इंद्र माखीजा, भगवान रोचवानी, वासदेव चेतवानी, संजय गंगवानी, पपन माखीजा की ओर से संतो का शॉल ओड़ाकर स्वागत किया गया। इस दौरान संतों ने शहीद हेमू कालाणी जी की प्रतिमा पर नमन कर पुष्प अर्पित किए इसके बाद खैरथल रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए।खैरथल से अमृतसर वाघा बॉर्डर के लिए जाने पर सांई मूलचंद खेबारी को सभी श्रद्धालुओं की ओर से नम आंखों से विदाई दी गई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में ठगी का बदला: आर्मी जवान समेत तीन गिरफ्तार, थार से टक्कर मारकर किया था अपहरण