Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

निकली ध्वज यात्रा तो पूरा शहर उमड़ पड़ा देखने

निकली ध्वज यात्रा तो पूरा शहर उमड़ पड़ा देखने


- अनेक झांकिया रही आकर्षण का केन्द्र
- पुलिस बल रहा सजग
अलवर। शहर में मंगलवार दोपहर बाद कृषि उपजमंडी स्थित शिव मंदिर से ध्वज यात्रा निकाली गई तो मानो कि पूरा शहर भगवा रंग में रंग गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग हाथों में भगवा ध्वज लेकर निकले ओर जयश्रीराम व हर हर महादेव के नारों से शहरभर को गुंजायमान कर दिया। लोग बाइक पर भगवा ध्वज लहराते हुए निकले। ध्वज यात्रा में लोग 2100 ध्वज लेकर निकले। जिसमें 18 डीजे पर जय श्रीराम के नारों की गूंज रही। कृषि उपज मंडी से लेकर मोती डूंगरी तक निकली ध्वज यात्रा के दौरान चौतरफ ा जाम के हालत बन गए। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी पूरी तरहा तैनात रहा।
विहिप के जिलाध्यक्ष दिलीप मोदी ने बताया कि हनुमान जयंती के उपल्क्ष्य में सर्व हिंदू समाज की ओर से ध्वज यात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें 2100 ध्वज लेकर चल रहे लोग व 20 झांकियां शामिल रही। झांकियों में घोड़े, विंटेज कार पर लोग निकले। बड़ी संख्या मेंं लोगों के हाथों में भगवा ध्वज था। ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई। इसके अलावा जगह-जगह भगवा ध्वज लेकर चल रहे लोगों पर इत्र वह फूलों की वर्षा भी की गई। मोती डूंगरी परिसर में हजारों लोगों के लिए भण्डारा रखा गया।
उन्होंने बताया कि इस ध्वज यात्रा में सांसद बालकनाथ योगी कार के ऊपर बैठकर निकले। उनके आसपास काफी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता भी मौजूद थे। यहां छोटे-छोटे बच्चों ने भी करतब दिखाए। वहीं रामगढ़ अखाड़े से आए युवक व बड़ों के करतब आकर्षण का केंद्र रहे। करतब करने वाले युवकों के हाथों में तलवारें थी। लाठियां लेकर भी बड़ी सं या में युवक पहुंचे। हर कोई डीजे की धुन पर जय श्रीराम के नारे लगाते रहे। इसके साथ ही बहुत सी झांकियों का आकर्षण भी रहा। जिसमें गणेशजी, भारत मां की झांकी आकर्षक का केन्द्र रहीं।
इस ध्वज यात्रा में बड़ी संख्या में साधु संत भी शामिल हुए। कुछ ई रिक्शे में ध्वज यात्रा में शामिल हुए। बड़ी संख्या में युवतियां और महिलाएं भी झांकी में पहुंची। रैली में जिले भर से हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में ठगी का बदला: आर्मी जवान समेत तीन गिरफ्तार, थार से टक्कर मारकर किया था अपहरण