Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

महात्मा ज्योतिबा फुले व माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाओं पर दीपदान कार्यक्रम किया आयोजित

महात्मा ज्योतिबा फुले व माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाओं पर दीपदान कार्यक्रम किया आयोजित

अलवर । राष्ट्रीय सैनी सभा (रजि.) एवं सैनी समाज विद्यार्थी उन्नत शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में महात्मा ज्योतिबा फूले की जयन्ती 11 अप्रेल के उपलक्ष्य में 7 दिवसीय कार्यक्रमों के तहत सैनी छात्रावास तुलेडा रोड़ अलवर में स्थापित महात्मा ज्योतिबा फुले व माता सावित्री बाई फुले की प्रतिमाओ पर दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विकास बबेरवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में सैनी समाज की सभी सहयोगी संस्थाओं के प्रधान शामिल रहे जिनमें पूरणमल सैनी, रामप्रसाद सैनी, धारा सैनी, रामरतन सैनी, कमल सैनी, खन्ना सैनी, कमलेश सैनी, अंशुल सैनी, जितेन्द्र खुराडिया, हेमू सैनी, महेन्द्र सैनी, लक्ष्मण मावर, हरिओम पत्रकार सहित सैनी समाज के गणमान्य एवं छात्रावास के छात्र शामिल रहे।
इसी कार्यक्रम के तहत आज सोमवार को सांय 7 बजे महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल अलवर पर दीप प्रज्ज्वलित किये गये साथ ही इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयन्ती पर ’’राजकीय अवकाश’’ घोषित करने पर महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल पर आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की।
इस कार्यक्रम लक्ष्मण खुराडिया, फूलचन्द सैनी पूर्व पार्षद, भौरेलाल सैनी, भावना सैनी, सुनिता सैनी भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, पदम सैनी, संदीप सैनी, पंकज सैनी आडतिया, रोशन सैनी आडतिया, भगत जी, राजू सैनी, भगवान सैनी सहित समाज के गणमान्य लोग शामिल रहे।
7 दिवसीय कार्यक्रमों के तहत 11 अप्रेल 2023 मंगलवार को जिलेभर में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयन्ती मनायी जायेगी सर्व प्रथम महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल अलवर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं संगोष्ठी आयोजित की जायेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में ठगी का बदला: आर्मी जवान समेत तीन गिरफ्तार, थार से टक्कर मारकर किया था अपहरण