Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सेवा इंटरनेशनल के द्वारा, मनाया गया फागुन उत्सव

सेवा इंटरनेशनल के द्वारा, मनाया गया फागुन उत्सव

खिलाड़ी अपनी ऊर्जा को पहचाने और पसीना बहाए तभी हमारा देश पदक तालिका में रहेगा आगे - डॉ पंकज गुप्ता

अलवर। फागुन उत्सव का भव्य आयोजन सेवा इंटरनेशनल के द्वारा स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स सेल्फ डिफेंस एकेडमी में किया गया. इसमें महिला सशक्तिकरण के विषय को प्रमुखता से लिया गया और खेलो इंडिया में जोड़े गए खेल तांग था का डेमो प्रदर्शन कराटे मार्शल आर्ट एकेडमी में बच्चों द्वारा किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता और ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय संयोजक एवं तांग था के
प्रदेश अध्यक्ष डॉ पंकज गुप्ता, विशिष्ट अतिथि बिट्टन देवी, थानागाजी के भाजपा नेता महावीर उपाध्याय, जयपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, तांग था, के जिला अध्यक्ष अश्वनी जावली एवं मार्शल आर्ट एकेडमी के संचालक व कोच महागुरु सोमवीर सिंह तँवर रहे. इस मौके पर 10 खिलाड़ियों का सम्मान किया गया जिनमें नितिन सिंह सोढा, दिव्यांश मक्कर, प्रदीप सैनी, जय गुप्ता, निधि शर्मा, तमन्ना शर्मा, गुंजन, रीवा जैन, कशिश गुप्ता, शौर्य शर्मा, रणवीर सिंह राघव. इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में सेल्फ डिफेंस के विद्यार्थियों खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों ने भाग लिया.
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ पंकज गुप्ता ने बताया कि भारत पूरी दुनिया में सबसे जवान देश है ऊर्जा का भंडार है और बच्चों को अपनी ऊर्जा और अपनी शक्ति को पहचानना चाहिए और एक और पढ़ाई में खूब मेहनत करनी चाहिए पसीना बहाना चाहिए और जो हमारा देश पदक तालिका में नीचे है तो हम लोग अगर अपने बच्चों को अभी से तैयार करेंगे तो आने वाला समय हिंदुस्तान के लिए स्वर्णिम काल रहेगा और हम अपने विभिन्न खेलों की पदक तालिका में अधिक से अधिक पदक ले पाएंगे हमें हमारे बच्चों को मोबाइल जैसे गैजेट से दूर रखना चाहिए, इस मौके पर इंटरनेशनल के बारे में अश्वनी जावली नेम बताते हुए कहा कि सेवा इंटरनेशनल पूरे हिंदुस्तान में सेवा के कार्य कर रही है अलवर में मोबाइल अस्पताल उनके द्वारा संचालित है. सेवा इंटरनेशनल के डॉक्टर राज और विशिष्ट अतिथि महावीर उपाध्याय ने भी अपने विचार रखे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में ठगी का बदला: आर्मी जवान समेत तीन गिरफ्तार, थार से टक्कर मारकर किया था अपहरण