Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अधिकारी समन्वय रखते हुए कार्यों को गति प्रदान करें - जिला कलक्टर 

अधिकारी समन्वय रखते हुए कार्यों को गति प्रदान करें - जिला कलक्टर 

जिला कलक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक

अलवर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण विभागों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई जिसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि समन्वय रखते हुए कार्यो को गति प्रदान करें।
जिला कलक्टर ने जलदाय विभाग की समीक्षा कर निर्देश दिये कि गर्मी के मौसम को मद्देनजर रखते हुए पेयजल आपूर्ति सुचारू रहे इसके लिए हर स्तर पर तैयारी मजबूती से करे। उन्होंने निर्देश दिये कि शहर में स्वीकृत ट्यूबवेल्स की निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर समयबद्ध रूप से खुदाई कार्य करावें । उन्होंने सीएमएचओ को निर्देश दिये कि जिले में कोरोना पर विशेष एहतियात बरते। उन्होंने निर्देश दिये कि दवा एवं आवश्यक उपकरणों की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करावे ।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 24 अप्रेल से जिले में महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन गांवों व शहरों के संग अभियान संचालित होंगे। इसके लिए संबंधित अधिकारी पूर्व में तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से महंगाई राहत कैम्प में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया। उन्होंने पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक को निर्देश दिये कि लम्पी बीमारी से मृतक गायों का मुआवजा राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिले में वितरित करावे ।
उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता को निर्देश दिये कि आंगनबाड़ी के शेष विद्युतीकरण के कार्य को शीघ्र पूरा करे एवं जल जीवन मिशन के शेष रहे कनेक्शनों को जारी करे।
उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि नो पार्किंग जोन का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि बजट घोषणाओं से संबंधित भूमि आवंटन के शेष प्रकरणों का निस्तारण करावे ।
बैठक में एडीएम प्रथम उत्तम सिंह शेखावत, डीएसओ एवं कार्यवाहक एडीएम द्वितीय जितेन्द्र सिंह नरूका, डीएफओ अलवर ए. के श्रीवास्तव, यूआईटी के भूमि अवाप्ति अधिकारी सोहन सिंह नरूका, जिला परिषद की सीईओ रेखा रानी व्यास, आरटीओ रानी जैन, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक रमेश चंद मीणा, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियन्ता संगीत अरोडा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता जौहरी लाल मीणा, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता के.सी मीणा, सीडीईओ पूनम गोयल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में ठगी का बदला: आर्मी जवान समेत तीन गिरफ्तार, थार से टक्कर मारकर किया था अपहरण