Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

पर्यटन मंत्री ने किया सरिस्का भ्रमण

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
पर्यटन मंत्री ने किया सरिस्का भ्रमण

बाघों की अब तक की सर्वाधिक संख्या 28 हो जाने पर की प्रसन्नता जाहिर

अलवर। पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह द्वारा दिनांक 09.04. 2023 को सरिस्का भ्रमण किया गया। मंत्री के साथ पार्क भ्रमण के दौरान सरिस्का के क्षेत्र निदेशक आर. एन. मीणा, उप क्षेत्र निदेशक डी.पी. जागावत, उपखण्ड अधिकारी, थानागाजी केशव कुमार मीणा, पुलिस उपाधीक्षक मनराज मीणा, एवं स्थानीय वनाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। मंत्री द्वारा भगानी वन क्षेत्र में बाघिन ST - 30 की साईटिंग की गई। भगानी वन क्षेत्र में ही पैंथर की अठखेलिया को भी निहारा। इसके अतिरिक्त तारूण्डा वन क्षेत्र में भी एक पैंथर की साईटिंग हुई। मंत्री ने सरिस्का टाईगर रिजर्व में जल प्रबन्धन खरपतवार उन्मूलन एवं बाघ प्रबन्धन की जानकारी ली एवं बाघ प्रबन्धन के संबंध वनाधिकारीयों से आवश्यक विचार विमर्श किया और अन्त में सरिस्का टाईगर रिजर्व में बाघों की अब तक की सर्वाधिक संख्या 28 हो जाने पर प्रसन्नता जाहिर की एवं सरिस्का टीम प्रबन्धन को बधाई दी ।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।