Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शिक्षित समाज में बालिका शिक्षा की अहम कडी - मंत्री जूली

शिक्षित समाज में बालिका शिक्षा की अहम कडी - मंत्री जूली

अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि शिक्षित समाज में बालिका शिक्षा का विशेष महत्व है, इसको दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार ने बालिकाओ की शिक्षा को निःशुल्क करने के साथ अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
मंत्री जूली रविवार को अलवर के वैशाली नगर विस्तार योजना में मेघवाल बालिका छात्रावास के मुख्य भवन का शिलान्यास कर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेटी विकसित राष्ट्र की पहचान होती है। उन्होंने कहा कि अवसर मिलने पर बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। उन्होंने कहा कि इस छात्रावास में दूरदराज ग्रामीण परिवेश की बेटियों को उच्च अध्ययन करने हेतु आवास उपलब्ध होगा जो उनके सपनों को साकार करने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि मेघवाल समाज का यह कदम सराहनीय है। साथ ही उन्होंने कहा कि मेघवाल समाज में बेटियों का लिंगानुपात बहुत ही अच्छा है जो बेटी बचाओ बेटी पढाओ के उद्देश्य को सार्थक करता है। उन्होंने छात्रावास निर्माण में 25 लाख रूपये का सहयोग कराने का विश्वास दिलाया। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जागरूक रहकर योजनाओं का लाभ उठाए। इस दौरान हरलाल वर्मा एवं राजेन्द्र सोरल ने एक-एक कक्ष बनवाने की घोषणा की तथा अशोक पनवाल ने 5 लाख रूपये की छात्रावास हेतु घोषणा की। मेघवाल विकास समिति के जिलाध्यक्ष मिरचूराम सावरिया ने आगन्तुको का आभार जताया।
इस दौरान महासचिव धर्मपाल सिंह, ममता सावरिया, तारा देवी, सुन्दरलाल भटेडिया, वेदप्रकाश गोठवाल, बलबीर सिंह गोठवाल, सुरेश कानूनगो, मामराज अहरोदिया, करणसिंह छाछिया, वीर सिंह मेहरा, रामोतार खण्डेलवाल, भरतसिंह अहरोदिया, कैप्टन केएल सिरोही, पूरण सिंह, कृष्ण कुमार एवं राजाराम आर्य सहित अनेक प्रबुद्ध व्यक्ति उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में ठगी का बदला: आर्मी जवान समेत तीन गिरफ्तार, थार से टक्कर मारकर किया था अपहरण