Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के स्मारक एवं प्रतिमा का किया अनावरण 

बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के स्मारक एवं प्रतिमा का किया अनावरण 

अलवर। सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजनलाल जाटव एवं राजस्थान किसान आयोग के उपाध्यक्ष दीपचन्द खैरिया ने किशनगढ़बास क्षेत्र के गांव नूरनगर में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के स्मारक एवं प्रतिमा का अनावरण किया।
मंत्री जाटव ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, स्वरोजगार, कृषि सहित हर क्षेत्र में एक से बढकर एक योजनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का जागरूक होकर न केवल स्वयं लाभ उठाए बल्कि अन्य पात्र व्यक्तियों को भी योजनाओं से अवगत कराकर उन्हें लाभांवित करावे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सुशासन की दिशा में अहम कदम बढाते हुए एक साथ 19 जिलों की घोषणा की है जिससे आमजन को बहुत सहूलियत होगी। साथ ही क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। उन्होंने स्थानीय विधायक दीपचन्द खैरिया के विशेष प्रयासों से क्षेत्रवासियों को खैरथल को जिले की सौगात मिली है। उन्होंने विधायक खैरिया की मांग पर क्षेत्र में सडकों सहित अन्य विकास कार्य कराने का आश्वासन दिया।
राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक दीपचन्द खैरिया ने बाबा साहेब के मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो एवं संघर्ष करो का अनुसरण करने का आह्वान करते हुए कहा कि संवैधानिक मूल्यों से ही देश एवं समाज का सर्वागीण विकास संभव है। उन्होंने किशनगढ़बास क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली की धर्मपत्नी गीता जूली ने कार्यक्रम में शिरकत कर ग्राम पंचायत में 20 लाख रूपये की राशि से विकास कार्य कराने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम का संचालन सूरत सिंह खैरिया ने किया ।
इस दौरान प्रधान बीपी सुमन, वीरमती देवी एवं दौलतराम जाटव तथा विक्रम चौधरी, ओमप्रकाश रौधा, खेमचंद धामाणी, पूर्ण सिरमौलिया, सुरेश पाटोदिया, प्रदीप कुमार जाटव सहित अनेक प्रबुद्ध व्यक्ति उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में ठगी का बदला: आर्मी जवान समेत तीन गिरफ्तार, थार से टक्कर मारकर किया था अपहरण