Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अलवर निवासी डॉ. आशुतोष सैनी आईटीबीपी में बने अस्सिटैंट कमांडेंट

अलवर निवासी डॉ. आशुतोष सैनी आईटीबीपी में बने अस्सिटैंट कमांडेंट

अलवर। अलवर निवासी डा. आशुतोष सैनी को इंडो-तिब्बतियन बॉर्डर-पुलिस फोर्स ने अस्सिटैंट कमांडेंट मैडीकल ऑफिसर की दीक्षा प्रदान की है।
डॉ. आशुतोष को यह दीक्षा उन्हें 30 अगस्त 2022 से अलवर मसूरी में दी गई। ट्रेनिंग पूरी होने पर उत्तराखंड के मसूरी स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में आयोजित दीक्षांत समारोह में 7 अप्रैल को प्रदान की गई और इसके उन्हें उत्तराखंड के चमोली जिले में गोचरकी 8वीं बटालियन में अस्सिटैंट कमांडेंट मेडिकल ऑफिसर के पद पर नियुक्ति प्रदान की है।
डा. आशुतोष सैनी के पिता संतोष सैनी तथा माता मंजू सैनी ने बताया कि आशुतोष ने प्रदेश के निम्स मैडीकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर दिल्ली के डा. राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल, सफदरगंज हॉस्पिटल तथा सीएसआईएफ में जनरल ड्यूटी मैडीकल ऑफीसर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में ठगी का बदला: आर्मी जवान समेत तीन गिरफ्तार, थार से टक्कर मारकर किया था अपहरण