Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ग्राम पंचायत भवन का हुआ लोकार्पण, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतीमा का किया अनावरण 

ग्राम पंचायत भवन का हुआ लोकार्पण, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतीमा का किया अनावरण 

राज्य सरकार द्वारा चार वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश को दी विकास की सौगाते

अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुन्तला रावत एवं आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री गोविन्द राम मेघवाल ने थानागाजी के ग्राम सुरजनपुर में ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा अपने चार वर्षों के कार्यकाल में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए विकास के ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, उद्योग, कृषि आदि क्षेत्रों को गति देते हुए सराहनीय कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, इंदिरा शहरी रोजगार गारंटी योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश के लोगों को सीधा लाभ पहुंचाने का कार्य किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों की मांग ग्राम सुरजनपुर में सामुदायिक भवन बनवाने की घोषणा की।

उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उद्योग नीति में सरलीकरण कर उद्योगों को बढावा देने का कार्य किया है जिससे रोजगार सृजित हुए है तथा स्थानीय स्तर पर ही युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए कल्याणकारी निर्णय लेकर प्रदेश के लोगों को लाभांवित करने निरन्तर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बजट पेश कर सभी वर्गों को राहत पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया गया है।

आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री गोविन्द राम मेघवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कुशल प्रबंधन में समाज के अंतिम पंक्ति तक के आमजन को बिना भेदभाव के मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ऐतिहासिक बजट पेश किया गया है जिसमें सभी वर्गों व सभी क्षेत्रों के विकास एवं उनकी मूलभूत सुविधाओं को विशेष ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी जिलों को योजनाओं व अन्य माध्यम से सौगातें दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 19 नए जिलों की घोषणा कर ऐतिहासिक कदम उठाया है जो देश में नजीर बना है।
थानागाजी विधायक कान्ती प्रसाद मीणा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा थानागाजी क्षेत्र को विकास कार्यों की समय-समय पर सौगात दी गई। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रखी गई है।
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का किया अनावरण इसके उपरान्त मंत्री टीकाराम जूली. शकुन्तला रावत एवं गोविन्द राम मेघवाल ने ग्राम सुरजनपुर में ही संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया।

उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर को लोकतांत्रिक व्यवस्था का दर्पण बताते हुए कहा कि उनके बताये मार्ग का अनुसरण करने से सही अर्थों में सामाजिक समरसता के साथ राष्ट्र का विकास होगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा का महत्व समझकर शिक्षित बनो, संगठित बनो
और संघर्ष करो का मूल मंत्र प्रदान किया। उन्होंने दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान हमें प्रदान किया।
उन्होंने कहा कि देश को एक नई दिशा देने का जो अहम कार्य जो बाबा साहेब ने किया उसकी बदौलत ही आज भारत का प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों की सुरक्षा की गारंटी से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को बाबा साहेब के सिद्धांतों से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा उनके विचारों का अनुसरण कर देश के विकास भागीदार बनाना चाहिए।
इस अवसर पर उमरैण प्रधान दौलतराम जाटव, जयप्रकाश प्रजापत, उपप्रधान रामनिवास, सुरज्ञानी मीणा, श्रवण हीरालाल बलाई जगदीश प्रसाद वर्मा, ओमकमल बागडी, संतोष वर्मा, लोकेश मीणा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व आमजन उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में ठगी का बदला: आर्मी जवान समेत तीन गिरफ्तार, थार से टक्कर मारकर किया था अपहरण