Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लूपिन का स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है - डिप्टी सीएमएचओ 

लूपिन का स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है - डिप्टी सीएमएचओ 

राजगढ़। धमरेड राजगढ़ में लूपिन ह्यूमन वेलफेयर एवम रिसर्च फाउंडेशन के द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धमरेड मे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया । शिविर का शुभारंभ डिप्टी सीएमएचओ डॉ महेश बैरवा , धमरेड़ हॉस्पिटल प्रभारी डॉ रोहित गोयल , वेदप्रकाश शर्मा , रवि दाधीच ने द्वारा फीता काटकर किया।
शिविर में आए चिकित्सक डॉ महेश गुप्ता पल्मोनोलॉजिस्ट , डॉ ओमवीर चौधरी कार्डियोलॉजिस्ट, डॉ रमेश यादव के द्वारा 30 साल से ऊपर के 330 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया गया ,,शिविर में स्वांस एवम हृदय से संबधित बीमारियों के लिए विभिन्न जांचे जैसे की BP ,sugar ,CBC , ECG , Spirometry, Lipid profile आदि एवम दवाइयां निशुल्क दी गई । लूपिन ह्यूमन वेलफेयर एवम रिसर्च फाउंडेशन के जनपद अधिकारी रवि दाधीच ने बताया कि लूपिन ह्यूमन वेलफेयर एवम रिसर्च फाउंडेशन के सरकार के साथ साझा कार्यक्रम के तहत असंक्रामक रोगों की रोकथाम एवम उपचार के लिए इस तरह के हेल्थ कैंप समय समय पर लगाए जायेंगे। डिप्टी सीएमएचओ डॉ महेश ने बताया कि लूपिन का स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह प्रयास बहुत ही सराहनीय हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में ठगी का बदला: आर्मी जवान समेत तीन गिरफ्तार, थार से टक्कर मारकर किया था अपहरण