Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर के निर्देशन पर प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण

जिला कलक्टर के निर्देशन पर प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण

सामान्य चिकित्सा का सडक दुर्घटना में घायल महिला के स्वास्थ्य की कुशलक्षेम पूछी, उचित उपचार के दिए
निर्देश

अलवर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन में प्रशासनिक अधिकारियों ने राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय पहुंचकर सडक दुर्घटना में भर्ती महिला लाड देवी के स्वास्थ्य की कुशलक्षेम पूछी कर चिकित्सा अधिकारियों उचित उपचार के निर्देश दिये।
अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय इन्द्रजीत सिंह, जिला रसद अधिकारी जितेन्द्र सिंह नरूका एवं उपखण्ड अधिकारी अशोक कुमार त्यागी ने कठूमर के भनौखर रोड पर हुई सडक दुर्घटना में घायल महिला लाड देवी से मिलकर उनके स्वास्थ्य की कुशलक्षेम पूछकर लाड देवी एवं परिवारजनों को आश्वस्त किया कि इलाज में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि घायल महिला का इलाज प्राथमिकता में रखते हुए चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम द्वारा कराया जावे। इसके पश्चात उन्होंने चिकित्सालय परिसर, वार्ड आदि का निरीक्षण कर निर्देश दिये कि चिकित्सालय में दवा आदि की पर्याप्त व्यवस्था रहे। चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को निःशुल्क दवा व जांच योजना का लाभ दिलावे। साथ ही चिरंजीवी योजना में अधिक से अधिक क्लेम बुक मरीज को राहत प्रदान करें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में ठगी का बदला: आर्मी जवान समेत तीन गिरफ्तार, थार से टक्कर मारकर किया था अपहरण