Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

सार्वजनिक सुलभ शौचालय बनाकर भूली नगरपालिका

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
सार्वजनिक सुलभ शौचालय बनाकर भूली नगरपालिका

खैरथल। जनता के पैसे की बर्बादी का इससे अच्छा उदाहरण क्या हो सकता है कि खैरथल नगरपालिका ने पांच साल पूर्व मातौर रोड एस बी आई बैंक के पास एक सुलभ शौचालय का निर्माण बाजार के नागरिकों की सुविधा के लिए किया था,जो आज तक नागरिकों को समर्पित ही नहीं किया है। बाजार में आवश्यक सुविधाएं नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने कई बार नगरपालिका के अधिकारियों को भी इस संबंध में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब शौचालय के हालात ये है कि चारों ओर गंदगी के ढेर लगे हैं।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।