Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हाथ से हाथ जोडो अभियान के तहत किया जनसम्पर्क

हाथ से हाथ जोडो अभियान के तहत किया जनसम्पर्क

मुण्डावर

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मेजर कविता यादव ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत ग्रामीणों से जनसंपर्क कर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कविता यादव ने मुंडावर ब्लॉक के ग्राम बडली एवं माजरीभांडा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर "हाथ से हाथ जोड़ो" अभियान के तहत घर घर जाकर लोगों से जनसंपर्क किया एवं लोगों की समस्याएं सुनीं मेजर कविता यादव द्वारा मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धावस्था पेंशन योजना मे वृद्धि, गरीबों के लिए चिरंजीवी योजना में अधिकतम राशि 10 लाख से बढाकर 25 लाख करना, 100 यूनिट तक बिजली फ्री, गरीबों के लिए ₹500 का गैस सिलेंडर करना, महिलाओं के लिए बस किराए में 50% तक छूट आदि योजनाओं के बारे में ग्राम वासियों को जानकारी दी इस दौरान पूर्व ब्लाक अध्यक्ष धर्मचंद बोहरा, पूर्व सरपंच भूप सिंह चौहान, पूर्व सरपंच गिर्राज यादव, टीटू यादव रडवा, मांगेलाल थानेदार, बलबीर सिंह रडवा, बच्चू सिंह यादव बड़ली, गिर्राज सिंह बड़ली, अमर सिंह बडली, भवानी सिंह, बबलू सिंह, गोपाल सिंह, अनिल कुमार, रामूतार, मामन सिंह, रोशन सिंह, हवासिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला