Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नवीन कृषि उपज मंडी समिति के  एग्रो टावर में बनेगा खैरथल कलैक्टर मुख्यालय 

नवीन कृषि उपज मंडी समिति के  एग्रो टावर में बनेगा खैरथल कलैक्टर मुख्यालय 

खैरथल। राज्य सरकार द्वारा घोषित नए जिला खैरथल में जिला कलेक्टर मुख्यालय हेतु खैरथल की नवीन कृषि उपज मंडी समिति के एग्रो ट्रेड टावर का विधायक दीपचंद खैरिया ने अधिकारियो की मौजूदगी में निरिक्षण किया। विधायक खैरिया के निजी मीडिया सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि इस अवसर पर विधायक खैरिया की अनुसंशा पर इस भूमि हेतु तहसीलदार ने कृषि उपज मंडी समिति को पत्र लिख कर नए जिला मुख्यालय हेतु भवन देने की अनुशंसा की है जिस पर सचिव ने राजस्थान कृषि विपणन बोर्ड को पत्र भेज दिया है। वहा से स्वीकृति मिलते ही भवन का विधिवत उद्घाटन करा दिया जायेगा। सम्भवतः इसी माह में नए कलेक्टर की नियुक्ति प्रक्रिया हो जायेगी। इस मौके पर विधायक खैरिया ने कहा की जिला मुख्यालय खैरथल ही रहेगा, उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथो लेते हुए कहा की कुछ लोग जगह जगह भ्रम फैला रहे की मुख्यालय खैरथल के स्थान पर अन्यत्र बनाया जायेगा। उन्होंने अफवाहों से दूर रहने की अपील करते हुए कहा की राज्य सरकार ने नए जिलों की घोषणा के साथ ही बजट भी स्वीकृत कर दिया है। जल्द ही जिला कलेक्टर यहां बैठ जायेगे। इस मौके पर नायब तहसीलदार रामकिशन वर्मा,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य गिरीश डाटा, कस्बे के वरिष्ठ पत्रकार हीरा लाल भूरानी, पत्रकार एवं सोशल मीडिया ब्लागर प्रमोद केवलानी, खैरथल विकास मंच के कार्यवाहक अध्यक्ष श्याम लाल शर्मा, कृषि उपज मंडी के नवनीत चौधरी, मोहम्मद क़ासिम मेवाती,व्यापारी महेश खंडेलवाल,सत्यनारायन खंडेलवाल, पवन वासु,अशोक कुमार सहित अनेको लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला