Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भवानी पिग्मेंट प्रा लि ने दान किए सर्जिकल उपकरण 

भवानी पिग्मेंट प्रा लि ने दान किए सर्जिकल उपकरण 

खैरथल। किशनगढ़बास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भवानी पिग्मेन्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दान किए गए विभिन्न उपकरण विधायक दीपचन्द खैरिया ने अस्पताल को सौपे। विधायक खैरिया के निजी मीडिया सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि किशनगढ़ बास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की बेहतर सुविधा को और प्रभावी तरीके से देने के लिए अलवर एमआईए स्थित भवानी पिग्मेन्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा अस्पताल के ओटी में ऑपरेशन हेतु एक कोर्टरी मशीन, गर्भ में शिशु की धड़कन चेक करने हेतु एक कोर्डियक टोकोग्राफी मशीन, ब्लड प्रेशर चेक करने हेतु 10 बीपी मशीन मरीजों के लिए 10 गद्दे सप्रेम भेंट किए हैं जिनको विधायक एवं उपाध्यक्ष राज्य किसान आयोग राजस्थान सरकार दीपचन्द खैरिया ने अस्पताल प्रशासन को सौपा है। इस अवसर पर बीसीएमएचओ डॉ केशव सोनी, अस्पताल प्रभारी डॉ अतुल गोड़, ड़ॉ राहुल चौधरी, ड़ॉ सोमपाल चोधरी, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर सत्यपाल तक्षक, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट पदमचंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला