Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

नर्सेज एसोसिएशन ने विभिन्न मांगो को लेकर सौपा ज्ञापन 

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
नर्सेज एसोसिएशन ने विभिन्न मांगो को लेकर सौपा ज्ञापन 

अलवर

राजस्थान नर्सेज़ एसोसिएशन जिला अलवर के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ श्रीराम शर्मा को जिले में नर्सेज़ कई मुख्य समस्या कुछ ब्लॉक में वेतन आहरण का न होना, प्रोबेशन व अन्य चयनित वेतनमान के स्थायीकरण प्रस्ताव का लंबित होना एवं जिले में चिकित्सकों के अनुपस्थिति में नर्सेज के उपचार के संबंध में स्पष्ट गाइडलाइन जारी करने के क्रम में ज्ञापन सौंपा गौरतलब है की आई एफ एम एस पर पद मैपिंग के कारण कई माह से कुछ कार्मिको का वेतन बकाया है तथा प्रोबेशन स्थायीकरण के प्रस्ताव गत कई माह से निदेशालय को भिजवाया जाना लंबित है जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अवगत कराया कि वेतन के लिए सोमवार तक संबंधित कार्मिकों को जयपुर भेज कर निराकरण करवाया जाएगा स्थायीकरण प्रस्ताव के निराकरण हेतु एक पैनल बनाकर समयबद्व तरीके से निराकरण करवाया जाएगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री भगवत सिंह नरुका, कोषाध्यक्ष शशिपाल यादव सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।