Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

रेल फाटक के पास लग रहा जाम, वाहन चालक परेशान

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
रेल फाटक के पास लग रहा जाम, वाहन चालक परेशान

खैरथल। कस्बे के रेलवे फाटक संख्या 93 के पास, चालीस फुटा रोड के मुहाने पर प्रतिदिन अलसुबह से लगने वाले लोगों के जमावड़े से जाम लग रहा है। इससे दुकानदारों सहित आमजन बेहद परेशान हैं, लेकिन प्रशासन कुंभकर्णी नींद से नहीं जाग रहा है। फाटक के आसपास के लोगों ने बताया कि कई वर्षों से मजदूरी के लिए लोगों का जमावड़ा लग जाता है। जिससे आमजन काफी दुखी हैं। ये लोग झगड़ा करने के अलावा गुटखा खाकर दुकानों के बाहर थूक देते हैं। रेल फाटक बंद होने पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग जाती हैं लेकिन ये नहीं हटते। पालिका ने समाधान के लिए इनके बैठने की जगह बनाई लेकिन इन्हें रास नहीं आया। कई बार सीएलजी बैठक में भी यह मुद्दा उठाया, लेकिन ध्यान नहीं दे रहे हैं।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।