Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नगर परिषद आयुक्त ने विभिन्न स्थानों का किया निरीक्षण

नगर परिषद आयुक्त ने विभिन्न स्थानों का किया निरीक्षण

सफाई निरीक्षक एवं पशु पकड़ टीम प्रभारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस

अलवर। आयुक्त नगर परिषद अलवर द्वारा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, जिसमें जगह-जगह कचरे के ढ़ेर मिले तथा सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा मिला, जिस पर आयुक्त नगर परिषद अलवर ने सफाई निरीक्षक एवं पशुपकड़ टीम प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया तथा सफाई ठेकेदार को भी चेतावनी दी कि अगर समय पर कचरा नहीं उठाया तो आपके ऊपर पैनल्टी वसूल की जावेगी। आयुक्त ने बताया कि स्कीम नं. 1, वार्ड नं. 8, भवानी तोप से सर्किट हाउस से होते हुए शान्ति कुंज रोड़ पर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे पड़े हैं। इसके अतिरिक्त सरकारी अस्पताल के आगे, राव तुला सर्किल, भगत सिंह सर्किल, जेल चौराहा आदि स्थानों पर कचरे के ढ़ेर पडे थे एवं रोड़ पर आवारा पशु बैठे थे। आयुक्त ने कचरा उठाने वाली विशेष टीम को निर्देशित किया कि उक्त कचरा 02 दिवस में उठाया जावे एवं पशुपकड़ टीम को आवारा पशु पकड़ने हेतु निर्देशित किया ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला