अलवर। कोटा यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय सब जूनियर व केडिट में ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई प्रतियोगिता के कोच दीपक कुमार ने बताया कि डीके ताइक्वांडो मार्शल आर्ट एकेडमी अपना घर शालीमार में एलिजा ने स्वर्ण पदक व मानवी ने कांस्य पदक प्राप्त किया इन सभी का स्वागत अलवर के अपना घर शालीमार गेट नंबर 3 राम जी की मूर्ति पर किया गया स्वागत कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के अलवर ग्रामीण के पूर्व विधायक जयराम जाटव, वर्तमान अलवर जिला खेल संयोजक रजनीश बांगा, ब्रजभूमि कल्याण विकास परिषद के राष्ट्रीय संयोजक डॉ पंकज गुप्ता, गीता परिवार से अश्विनी जावली, भाजपा से चारुल अग्रवाल, बाबा ठाकुर दास के अभिषेक तनेजा और अलवर साइकलिंग क्लब के मनीष डूरेजा, विजय यादव, अनिल बालकिशन आदि अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर सभी बच्चों को माला पहना कर मिठाई खिलाकर उत्सावर्धन किया और उनके सुनहरे भविष्य की कामना भी की।
अलवर
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अलवर ने स्वर्ण व कांस्य पदक किए प्राप्त


