Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नेशनल प्रोफ्रोमिंग आर्ट ऑफ एसोसिएशन की बैठक का हुआ समापन  

नेशनल प्रोफ्रोमिंग आर्ट ऑफ एसोसिएशन की बैठक का हुआ समापन  

अलवर। अरावली आर्टिस्ट अकादमी अलवर द्वारा नेशनल प्रोफ्रोमिंग आर्ट ऑफ एसोसिएशन की बैठक का समापन शुक्रवार को हुआ।
जिसमे सुबह 9.30 बजे से राष्ट्रीय चुनाव की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई जिसमे सर्व सम्मती से राष्ट्रीय अध्यक्ष गुवाहाटी असम की पाकिला करता को चुना गया व राष्ट्रीय सचिव अशोक शर्मा तथा राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश भार्गव, उप सचिव महेश मुदगल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य तेजकुमार को व गिरिराज जैमिनी को संरक्षक बनाया गया। दोपहर 2.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि अरावली आर्टिस्ट एकादमी के अध्यक्ष दिनेश भार्गव रहे। बैठक के समापन पर अरावली आर्टिस्ट अकादमी अलवर के सभी सदस्यों ने विभिन्न राज्यों से आये हुऐ अतिथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी
अरावली आर्टिस्ट अकादमी अलवर के अध्यक्ष दिनेश भार्गव ने सभी सदस्यों व अलवर के गणमान्य लोगो को सामूहिक भोजन के लिऐ आमंत्रित किया तथा भोजन के बाद सभी का आभार व्यक्त किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला