Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अनुसूचित जाति, जनजाति महापंचायत की तैयारी जोरों पर 

अनुसूचित जाति, जनजाति महापंचायत की तैयारी जोरों पर 


अलवर। जयपुर में दिनांक 2 अप्रैल को होने वाली अनुसूचित जाति जनजाति महापंचायत में अलवर जिले से हजारों लोग बसों के माध्यम से अपने हक एवं अधिकारों के लिए पुनः एकत्रित हो रहे हैं। डॉ.अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी राजस्थान के तत्वाधान में राज्य के अनुसूचित जाति जनजाति के विभिन्न संगठन ,इस महापंचायत में जयपुर में शामिल हो रहे हैं। जिला अध्यक्ष कैप्टन के एल सिरोही के नेतृत्व में अनुसूचित जाति /जनजाति के सभी वर्ग ,कर्मचारी वर्ग ,मजदूर वर्ग ,व्यवसायी वर्ग एवं युवा वर्ग इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है। 2 अप्रैल 2018 के आंदोलन से भी ज्यादा इस महापंचायत को लोगो का समर्थन मिल रहा है ।
डॉ.अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी अलवर के अध्यक्ष कैप्टन के एल सिरोही एवं उनकी टीम सभी अनुसूचित जाति जनजाति समाज के गणमान्य व्यक्तियों से जनसंपर्क करके महापंचायत में शामिल होने का आह्वान कर रही है। समिति सदस्य छैल बिहारी किराड़ ने बताया कि इस महापंचायत में शामिल होने के लिए अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगो में उत्साह देखा जा रहा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला