Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बूथ सशक्तिकरण अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन 

बूथ सशक्तिकरण अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन 

राजगढ़। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ की बूथ सशक्तिकरण अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन राजगढ़ मंडल स्थित तुषार गार्डन में हुआ राजगढ़ मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल दीक्षित ने बताया कि कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने की व मुख्य अतिथि जिला प्रभारी रोशन सैनी रहे। सर्वप्रथम भारत माता और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस प्रत्येक बूथ पर बनाया जाएगा,12 अप्रैल को जन आक्रोश रैली का आयोजन अलवर में किया जाएगा, और 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का 100 वा आयोजन 100 कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर आयोजित किया जाएगा मुख्य अतिथि रोशन सैनी ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने के लिए कहा और नमो वॉलिंटियर्स को बूथ सत्यापन व अन्य कार्य करने का टास्क दिया गया कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रेमनाथ धामाणी, जिला महामंत्री रामअवतार चौधरी, शिवलाल मीणा ,एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व चेयरमैन बन्नाराम मीणा, भाजपा प्रत्याशी रहे विजय मीणा, सुनीता मीणा ,नगर पालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया, राजगढ़ मंडल अध्यक्ष राहुल दीक्षित, मंडल महामंत्री अजय यादव, रूप नारायण मीणा विधानसभा विस्तारक संतोष बेरवा, संयोजक प्रदीप शर्मा ,जितेंद्र सैनी, सुखराम मीणा, एडवोकेट, जितेंद्र शर्मा ,सुरेश मीणा, सहित मंडल पदाधिकारी गण शक्ति केंद्र संयोजक प्रभारी नमो वॉलिंटियर्स मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला