Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला व्यापार महांसघ ने की अलवर को संभाग बनाये जाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

जिला व्यापार महांसघ ने की अलवर को संभाग बनाये जाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

अलवर। जिला व्यापार महांसघ ने अलवर को संभाग बनाये जाने की मांग को लेकर जिला व्यापार महांसघ के अध्य्क्ष रमेश जुनेजा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा
जिसमे मांग की गई।
अलवर जिला पूर्व में 80 km क्षेत्र में फैला हुआ बड़ा क्षेत्र था। अलवर जिले को 3 भागो में विभाजित कर दिया गया। जिससे अलवर जिले का क्षेत्रफल बहुत छोटा हो गया है अलवर को संभाग बनने से खेरथल, बहरोड़ कोटपूतली ,एवम डीग को फायदा मिलेगा तथा अलवर जिले का संपूर्ण विकास होगा।
अलवर को संभाग बनाये जाने से जिलों में गुड गवर्नेंस और फास्‍ट सर्विस डिलिवरी से लोगों के जीवनस्‍तर में सुधार होगा शहरों के साथ ही गांवों और कस्‍बों की दूरी जिला मुख्‍यालय से कम हो जाएगी. इससे आम लोगों और प्रशासन के बीच संवाद बढेगा. वहीं, सरकारी मशीनरी की रफ्तार में भी तेजी लाई जा सकेगी. विकास की रफ्तार तेज होने के साथ ही छोटे जिलों में कानून-व्‍यवस्‍था नियंत्रण में करने में आसानी रहेगी. शहरों, कस्‍बों और गांवों के बीच कनेक्टिवटी बढ़ने से सरकारी योजनाएं आम लोगों तक जल्‍दी व आसानी से पहुंचाई जा सकेगी।
दिल्ली व जयपुर के मध्य होने व रेल व सड़क व यातायात के पर्याप्त संसाधन होने से अलवर सबसे उपयुक्त स्थान है। पर्यटन की दृष्टि को देखते हुए तथा अलवर जिले के विकास को मध्य नजर रखते हुए अलवर जिले को नया संभाग बनाये जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने गए व्यपारियो में रवि जुनेजा, अशोक गुप्ता, कैलाश अरोड़ा,
हितेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, बिहारी पराशर कैलाश , अनिल खण्डेलवाल, रमेश नागपाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला