खैरथल। कस्बे के राजकीय महाविद्यालय खैरथल को भौतिक रूप से समृद्ध बनाने में योगदान देने के लिए नगरपालिका चेयरमैन हरीश रोघा, कार्यकारी अधिकारी आशुतोष आचार्य, भामाशाह अशोक डाटा का राजकीय महाविद्यालय खैरथल की ओर से सम्मान किया गया।
प्राचार्या डॉ अंजू रानी ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय खैरथल नवसृजित महाविद्यालय है। जिसमें स्टाफ तथा विद्यार्थियों के उपयोग में आने वाले फर्नीचर तथा महाविद्यालय में इंटरलाकिंग टाइल्स लगवाने जैसे विविध कार्यों के लिए नगरपालिका ने महाविद्यालय प्रशासन का सहयोग दिया है। महाविद्यालय की ओर से पालिका चेयरमैन , अधिशाषी अधिकारी तथा भामाशाह का स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया। इस अवसर पर चेयरमैन हरीश रोघा ने महाविद्यालय की चारदीवारी पर फेसिंग करवाने, पेयजल के लिए टंकी उपलब्ध करवाने तथा पुस्तकालय के लिए पुस्तकें प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता मोतीलाल वर्मा, महाविद्यालय सदस्य डॉ रामकिशोर उपाध्याय, डॉ विजय गुप्ता, डॉ दीपक चांदवानी आदि उपस्थित रहे।
अलवर
कालेज प्रबंधन ने किया भामाशाहों का सम्मान


