Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विशाल नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का किया आयोजन 

विशाल नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का किया आयोजन 

शिविर में करीब 700 मरीजों के नेत्रों की हुई नि:शुल्क जांच

अलवर। मेहंदीपुर बालाजी मैं डॉ श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल अलवर द्वारा निशुल्क एक विशाल नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जो कि श्री महावीर प्रसाद डालमिया जन सेवा ट्रस्ट के सहयोग से किया गया जिसमें लगभग 700 जरूरतमंद एवं असहाय मरीजों के नेत्रों की जांच कुशल एवं अनुभवी नेत्र परीक्षकों द्वारा निशुल्क की गई। जिसमें लगभग 284 लोगों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए एवं 130 मोतियाबिंद के मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया जिनका ऑपरेशन श्री महावीर प्रसाद डालमिया जन सेवा ट्रस्ट की सहायता के द्वारा अलवर में नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन किए गए इस विशाल नेत्र शिविर में महावीर प्रसाद डालमिया जन सेवा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बहुत बड़ी भूमिका अदा की यहां तक उनके बच्चों ने भी जनहित में स्वयं इस शिविर में लोगों की सहायता की और डॉ श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल मेडिकल टीम का भरपूर सहयोग किया जिसमें अनन्या चौधरी अधवय चौधरी सामर्थ्य बिंदलिस् सनाया जुनेजा एवं विराज डालमिया आदि बच्चों ने अपना पूर्ण सहयोग देते हुए यह सिद्ध किया की इतने बड़े परिवार से होते हुए भी गरीब एवं जनहित के लिए खुद शामिल होकर पूर्ण सहयोग किया एवं यह सभी बच्चे मुश्किल से 10 से 15 वर्ष के बीच आयु वर्ग के हैं इन बच्चों ने सेवार्थ का काम करके एक बड़ी मिसाल पेश की है एवं यह बच्चे नेत्र संबंधित बीमारियों के बारे में स्कूल एवं गांव ढाणियों में भी जाकर प्रचार प्रसार कर अन्य पढ़ने वाले बच्चों को भी जागरूक किया गया। डॉ श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल व श्री महावीर प्रसाद डालमिया ट्रस्ट के सदस्यों को और इन बच्चों को बहुत-बहुत आभार धन्यवाद कहना चाहता है कि जनहित में उन्होंने गरीब एवं असहाय जनता के लिए एक मिसाल पेश की। यह जानकारी
डॉ श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल अलवर के प्रशासक चरण मैसी के द्वारा दी गई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला