Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

महाविद्यालय के नवनिर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण

महाविद्यालय के नवनिर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण

राजगढ़

बजट सत्र 2022 में टहला क्षेत्र में खोले गये नवीन राजकीय महाविद्यालय के नव निर्माणाधीन भवन का सोमवार को निरीक्षण किया गया नोडल महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राव सज्जन सिंह ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय टहला के लिए आवंटित भूमि पर नवीन भवन की नींव भरी जा चुकी है एवं निर्माण कार्य प्रक्रियाधीन है। प्राचार्य द्वारा निर्माण कार्य का जायजा लिया तथा सम्बंधित ठेकेदार को बजरी, सीमेंट की गुणवत्ता एवं समय-समय पर पानी से तराई करने के निर्देश दिये निरीक्षण अवधि में प्राचार्य के साथ एस.डी. मीना डॉ. अरुण कुमार, डॉ. कन्हैया लाल मीना, अशोक मीना, प्रमोद एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला