Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सहायक कोच एवं अलवर के पूर्व बॉक्सर को दी बधाई एवं शुभकामनाएं 

सहायक कोच एवं अलवर के पूर्व बॉक्सर को दी बधाई एवं शुभकामनाएं 

अलवर। दिल्ली में आयोजित विश्व महिला मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जितने वाली नीतू घनघस और निखत जरीन के सहायक कोच अलवर के पूर्व बॉक्सर गिरीश शर्मा को उनकी इस उपलब्धि के लिए अलवर जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश भार्गव व सभी पदाधिकारियों ने फोन के माध्यम से गिरीश शर्मा को बधाई शुभकामनाएँ दी।
अलवर जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश भार्गव ने बताया कि दिल्ली में आयोजित विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में 48 किलो भार वर्ग में नितू घनघस और 50 किलो भार वर्ग में दो बार की एशियन चैंपियन को हराकर विश्व चैंपियन बनी निखत ज़रीन स्वर्ण पदक जितने वाली प्रसिद्ध मुक्केबाज़ों के साहयक कोच अलवर के गिरीश शर्मा रहे, जिनके सानिध्य में उन्होनें स्वर्ण पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया है। यह अलवर वालों के लिये गौरवान्वित करने वाला पल है।
गिरीश द्वारा नवम्बर 2021 से विश्व महिला मुक्केबाजी में प्रतिभागी सभी महिला बॉक्सरों को सहायक कोच के तौर पर प्रशिक्षित कर रहे है।
तिजारा ओवरब्रिज के पास रहने वाले गिरीश शर्मा नेवी से रिटायर्ड है और अभी भारतीय खेल प्राधिकरण के साथ काम कर रहे है और स्वयं भी NIS से प्रशिक्षित है।
अलवर जिला बॉक्सिंग संघ के पदाधिकारी कोच संजीव शर्मा, विकास शर्मा, विनीत जुनेजा, सत्येंद्र टोंगडा, दीपक गर्ग, राकेश शर्मा, आदि सभी ने गिरीश शर्मा को उनकी इस उपलब्धि पर फोन के माध्यम से बधाई, शुभकामनाएँ दी ओर खुशी व्यक्त की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सूर्या सीधे कप्तान के रूप में करेंगी वापसी, 14 नवंबर को खेलेंगे पहला मुकाबला