Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सनराइज विश्वविधालय की दो छात्राओं को मिली स्कूटी 

अलवर

शुक्रवार को सनराइज विश्वविद्यालय के कृषि संकाय की दो छात्राओं हेमशशि पुत्री विजेंद्र मीणा और सविता मीणा पुत्री विजय सिंह मीणा को कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना के अंतर्गत जिले के प्रभारी
एवं शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार डॉ. बीडी कल्ला के द्वारा जिले के गौरी देवी महाविद्यालय में स्कूटी का वितरण किया गया। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ पंकज गुप्ता ने इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया एवं विश्वविद्यालय के चांसलर एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट सुभाष यादव ने विश्वविद्यालय के कर्मचारियों एवं समस्त स्टाफ को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने 3% बढ़ाया DA और DR